अबोहर में भारी बारिश, निचले इलाकों में जलभराव: बिजली गुल होने से बढ़ी मुश्किलें, मेयर के निर्देश पर डिस्पोजल पंप से निकासी शुरू – Abohar News

अबोहर में भारी बारिश, निचले इलाकों में जलभराव:  बिजली गुल होने से बढ़ी मुश्किलें, मेयर के निर्देश पर डिस्पोजल पंप से निकासी शुरू – Abohar News




फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण सुबह तक कई क्षेत्रों में जलभराव बना रहा। नव नियुक्त मेयर और उनकी टीम ने सुबह शहर का दौरा कर पानी निकासी के लिए डिस्पोजल पंप चलवाए। जानकारी के अनुसार, शहर में रात करीब 1 बजे बारिश शुरू हुई और सुबह लगभग 8 बजे तक जारी रही। इस भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया। स्कूली बच्चों को आवागमन में सबसे अधिक दिक्कत हुई, जिसके कारण कुछ स्कूलों ने छुट्टी भी घोषित कर दी। सुबह बिजली आने के बाद मोटरें चालू कराई नगर निगम की नवनियुक्त मेयर पूजा वधवा के पति ने बताया कि रात भर बारिश के बाद डिस्पोजल की मोटरें बंद थीं, जिसके कारण शहर के कई स्थानों पर जलभराव हुआ। उन्होंने कहा कि सुबह बिजली आने के तुरंत बाद मोटरें चालू करवा दी गईं, जिससे अब धीरे-धीरे पानी की निकासी हो रही है। अबोहर को सरकार ने सुविधाएं नहीं दी- डिप्टी मेयर इस अवसर पर डिप्टी मेयर दीपक छापोला ने व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम में ही कई व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी हैं। उन्होंने पिछली नगर निगम पर आरोप लगाया कि आप सरकार ने फंड जारी नहीं किए, जिससे कई विकास कार्य पूरे नहीं हो पाए। छापोला ने कहा कि सरकार ने अबोहर को नगर परिषद से नगर निगम तो बना दिया, लेकिन सुविधाएं नहीं दीं, जिससे आम जनता को परेशानी होती है। ‘सफाई सेवकों की मांगों को जल्द हल करने का आग्रह’ उन्होंने यह भी बताया कि मेयर बनने से पहले 4 महीने तक यह निगम प्रशासन के अधीन रहा। लेकिन इस दौरान प्रशासन ने इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। डिप्टी मेयर ने सरकार से धरने पर बैठे सफाई सेवकों की मांगों को जल्द हल करने का आग्रह किया, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *