दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध: केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, 27 जुलाई को जालंधर बंद का ऐलान, जनता से सहयोग की अपील – Jalandhar News
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में गुस्सा भड़क उठा है। शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित विभिन्न सामाजिक और छात्र संगठनों की एक आपातकालीन बैठक में इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई और सर्वसम्मति से 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को ‘जालंधर बंद’ का आह्वान किया गया। बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि देश के भविष्य (विद्यार्थियों) की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करना पूरी तरह से गैर-लोकतांत्रिक और निंदनीय है। संगठनों ने संयुक्त रूप से अपील की है कि हर के समस्त व्यापारियों, दुकानदारों, व्यावसायिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, छात्रों और आम जनता से आह्वान किया गया है कि वे 27 जुलाई के बंद को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए इस अत्याचार का एकजुट होकर और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना बेहद आवश्यक है। कई प्रमुख सामाजिक व छात्र संगठन हुए एकजुट इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और बंद की रणनीति बनाई। बैठक में शामिल प्रमुख संगठनों में भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा (BM3), सतगुरु कबीर टाइगर फोर्स, सामाजिक इंसाफ काउंसिल, स्टूडेंट संघर्ष मोर्चा सहित कई अन्य जनहितैषी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों की मांगें न मानी गईं और उन पर हुए अत्याचार का न्याय न मिला, तो यह संघर्ष और तेज किया जाएगा।
Source link
