पठानकोट-जोगिंदर नगर रूट की ट्रेनें 24-25 जुलाई को रद्द: खराब मौसम के चलते दो दिन थमे रहेंगे कांगड़ा घाटी रेल सेवा के पहिये, फिरोजपुर रेल मंडल ने जारी किए आदेश – Pathankot News

पठानकोट-जोगिंदर नगर रूट की ट्रेनें 24-25 जुलाई को रद्द:  खराब मौसम के चलते दो दिन थमे रहेंगे कांगड़ा घाटी रेल सेवा के पहिये, फिरोजपुर रेल मंडल ने जारी किए आदेश – Pathankot News




लगातार बिगड़ते मौसम और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांगड़ा घाटी रेल सेवा को एहतियातन दो दिनों 24 और 25 जुलाई के लिए पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है। रेल सेवा के अचानक ठप होने से पठानकोट से कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ और जोगिंदर नगर की ओर यात्रा करने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों व पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक के आसपास भूस्खलन और मिट्टी खिसकने का खतरा काफी बढ़ गया है। पठानकोट रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फिरोजपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 24 और 25 जुलाई को इस नैरो-गेज मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों का संचालन बंद रखने के सख्त आदेश जारी किए हैं। यात्रियों को लेना पड़ेगा बस व निजी वाहनों का सहारा कांगड़ा घाटी रेल सेवा बंद होने के कारण अब कांगड़ा, नगरोटा बगवां, पालमपुर, बैजनाथ और जोगिंदर नगर की तरफ जाने वाले यात्रियों को पंजाब और हिमाचल रोडवेज की बसों या निजी वाहनों जैसे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन की अपील: यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे विभाग ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर निकलने से पहले हेल्पलाइन नंबरों या ऑनलाइन माध्यमों से अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।
अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने और तकनीकी टीम द्वारा ट्रैक की पूरी सुरक्षा जांच (Inspection) के बाद ही कांगड़ा घाटी रेल सेवा को दोबारा बहाल किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *