बठिंडा में घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला: दोनों गंभीर घायल, एक की हालत चिंताजनक; जांच में जुटी पुलिस – Bathinda News

बठिंडा में घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला:  दोनों गंभीर घायल, एक की हालत चिंताजनक; जांच में जुटी पुलिस – Bathinda News




बठिंडा की कच्ची कॉलोनी में घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला किया गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आपसी विवाद के दौरान कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर मनप्रीत सिंह (32) पुत्र मक्खन सिंह और मक्खन सिंह (57) पुत्र अमर सिंह के साथ मारपीट की। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड की हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मनप्रीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल झगड़े के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *