मोगा में क्रिकेट खेलते समय हादसा: क्रिकेट बैट पेट में लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत – Moga News

मोगा में क्रिकेट खेलते समय हादसा:  क्रिकेट बैट पेट में लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत – Moga News




मोगा के कोट इसे खां के गांव जनेर में क्रिकेट खेलते समय एक हादसा हो गया। पड़ोस के 10 वर्षीय बच्चे द्वारा मारे गए क्रिकेट बैट से ढाई साल के फतेह सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव जनेर निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि उनका ढाई साल का बेटा फतेह सिंह घर के बाहर खुले मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले 10 वर्षीय बालक का क्रिकेट बैट अचानक फतेह सिंह के पेट में लग गया। बैट लगते ही फतेह सिंह बेहोश होकर गिर गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा शव घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार फतेह सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल ले गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे के शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। थाना कोट इसे खां की एसएचओ सुनीता रानी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। परिजनों द्वारा दिए जाने वाले बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *