पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का छलका दर्द: जोगी गाने पर फेक स्ट्राइक से हुईं भावुक, बोलीं-लड़कियों के लिए ये आजादी पाना बहुत मुश्किल है – Ludhiana News
“मैं बस उन लोगों को एक मैसेज देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे गानों पर स्ट्राइक मारी है। भाइयो लड़कियों के लिए वैसे ही समाज में सब कुछ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत मुश्किलों के बाद यह आजादी मिली है कि हम आज अपनी मर्जी से जो करना चाहती हैं, वह कर पा
.
ये शब्द पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा ने कही। सुनंदा शर्मा ने बातें तब कही जब उनका गीत जोगी गीत फिर से यू-ट्यूव पर वापस आ गया। यू-ट्यूब से गीत हटने पर सिंगर सुनंदा शर्मा बेहद खफा दी और जब गीत दोबारा अपलोड हो गया तो उनका दर्द फिर से छलक गया।
सुनंदा शर्मा ने लड़कियों की मुश्किलों को लेकर कही ये अहम बातें…
लड़कियों का सफर आसान नहीं: सुनंदा ने साफ शब्दों में कहा कि लड़कियों को अपनी मर्जी से करियर चुनने और काम करने की आजादी बहुत मुश्किल से मिलती है। समाज के स्तर पर कई लड़ाइयां लड़ने के बाद एक लड़की इस मुकाम तक पहुंचती है। ऐसे में उनकी सफलता से जलने वाले लोग उनके रास्ते में रोड़े अटकाते हैं।
हौसला न तोड़ें, रास्ते खाली करें: गानों पर फर्जी और फेक कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने वाले ‘माफिया’ को नसीहत देते हुए सुनंदा ने कहा कि जो लड़कियां मेहनत के दम पर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, उनके रास्ते में मुश्किलें खड़ी करने के बजाय उनके लिए रास्ते खाली किए जाने चाहिए ताकि वे खुलकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें।
पूरे परिवार पर पड़ता है इसका असर: सिंगर ने बताया कि जब किसी महिला आर्टिस्ट के काम को इस तरह अवैध रूप से टारगेट किया जाता है, तो उसका असर सिर्फ उस अकेले आर्टिस्ट पर नहीं पड़ता। इससे उसकी पूरी टीम, उसका स्टाफ और सबसे बढ़कर उसके माता-पिता और पूरे परिवार का हौसला टूट जाता है, जो उसे आगे बढ़ाने के लिए समाज से लड़ रहे होते हैं।
फैंस से साथ की भावुक अपील: वीडियो के अंत में सुनंदा शर्मा ने फैंस से खड़े होने की अपील की। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि ‘हम भी किसी की बहन-बेटियां हैं’। उन्होंने फैंस से गुजारिश की कि वे अभी यूट्यूब पर जाएं, उनके नए गाने ‘जोगी’ को दोबारा देखें और अपना पूरा प्यार देकर उन लोगों को करारा जवाब दें जिन्होंने इस गाने को गिराने की साजिश रची थी।
गाने को लेकर सुनंदा शर्मा ने की जद्दोजहद
सुनंदा शर्मा जोगी गीत के यू ट्यूब से हटने पर बेहद खफा थी, लेकिन वो अपने इस गीत को वापस लाने के लिए लगातार जूझती रही। उसने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान तक संपर्क किया।
उसे सीएम व डीजीपी से भरोसा मिला था कि उसके साथ न्याय होगा। इसके अलावा उसने यूट्यूब के साथ भी लगातार पत्राचार किया और आखिर में अपने गीत को फिर से अपलोड करवाने में कामयाब रही।
गाना हटने पर कहा था जोगी यूट्यूब पर जल्दी मिलेगा
अपने खुद के म्यूजिक लेबल पर काम कर रहीं सुनंदा शर्मा को तब बड़ा झटका लगा, जब उनका हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना ‘जोगी’ (Jogi) अचानक यूट्यूब से गायब हो गया।कॉपीराइट और फर्जी दस्तावेजों के एक आपसी विवाद के चलते यूट्यूब ने इस गाने को 26 मई को अपने प्लेटफॉर्म से होल्ड (हटा) कर दिया है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद सुनंदा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस के साथ पूरा सच साझा किया है। सुनंदा शर्मा ने फैंस को आगाह किया है कि जब भी कोई बिजनेस डील करो तो कागजी कार्रवाई पूरी करो ताकि कोई आपके रास्ते न रोक सके।
सुनंदा ने कहा कि उसका नया गीत जोगी फेक डॉक्यूमेंट के जरिए यू-ट्यूब से हटा दिया गया है। उन्होंने अपने फेंस को आश्वस्त किया है कि जल्दी ही जोगी यू-ट्यूब पर सुनने को मिलेगा।
सुनंदा शर्मा ने पुराने प्रमोटर पर लगाए थे गंभीर आरोप
सुनंदा शर्मा का गीत जब यूट्यूब से हटाया गया तो उसने अपने पुराने प्रमोटर पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुनंदा शर्मा ने कहा था कि पिछले कुछ समय में उन्होंने यह अच्छी तरह सीख लिया है कि इंडस्ट्री में सारा काम प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन के साथ होना चाहिए।
उन्होंने ‘जोगी’ गाना भी पूरे एग्रीमेंट्स के साथ ही रिलीज किया था। लेकिन गाने के लेखक ‘राजा’ के जो पहले प्रमोटर थे, उनके पास कुछ नकली कागजात थे। उन्हीं फेक डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके उन्होंने यूट्यूब पर शिकायत की और गाने को होल्ड करवा दिया।
सुनंदा ने कहा था कि गाना तो कानूनी तौर पर वापस आ ही जाएगा, लेकिन इस तरह की अड़चनों से पूरी टीम का हौसला टूटता है। खासकर गाना लिखने वाले लेखक राजा इस बात से काफी डीमोटिवेट हो जाते हैं।
टांग खींचने के बजाय मदद करें लोग
सुनंदा ने विवाद पैदा करने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों के रास्ते में मुश्किलें खड़ी करने के बजाय अगर हम एक-दूसरे के रास्ते आसान करें, तो भगवान इसका बहुत अच्छा फल देता है। उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हर तरफ ‘जोगी-जोगी’ की धूम मची हुई है। फैंस घबराएं नहीं, कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही यह गाना बहुत जल्द यूट्यूब पर वापस लौट आएगा।
सुनंदा शर्मा के ऑल-टाइम हिट गाने
यदि आप सुनंदा शर्मा के गानों के शौकीन हैं, तो उनके कई गानों ने यूट्यूब और रील्स पर करोड़ों व्यूज बटोरे हैं। उनका सबसे पहला सुपरहिट गाना ‘बिल्ली अख’ था, जिसने उन्हें पंजाब के घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उनका गाना ‘पटाके’ (जानी तेरा ना) रिलीज हुआ, जिसने लड़कियों के बीच सुनंदा को एक यूथ आइकॉन बना दिया और इसके बोल आज भी शादियों में गूंजते हैं।
फैमिली ऑडियंस के बीच उनके गाने ‘सैंडल’ को बहुत ज्यादा पसंद किया गया, जो एक हल्के-फुल्के पारिवारिक मिजाज का गाना था। वहीं उनका एक और बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना ‘मम्मी नू पसंद’ रहा, जो इतना पॉपुलर हुआ कि बाद में इसे बॉलीवुड फिल्म ‘जय मम्मी दी’ में भी रीमेक किया गया।
सुनंदा ने केवल डांस नंबर ही नहीं गाए, बल्कि जानी और बी प्राक के साथ मिलकर बनाया गया उनका गाना ‘दूजी वार प्यार’ एक बेहद इमोशनल और सैड सॉन्ग था, जिसने सुनंदा की गायकी की वर्सटैलिटी को साबित किया। इसके बाद उनके खुद के नए ऑफिशियल लेबल का पहला गाना ‘दिलबर’ आया, जिसे भी दर्शकों ने खूब सराहा।



