पठानकोट में पारिवारिक विवाद में मारपीट, 3 घायल: सास बोली- जमाई ने गाली-गलौज की, बच्चों-पति पर किया हमला; थाने से 200 मीटर दूर हंगामा – Pathankot News

पठानकोट में पारिवारिक विवाद में मारपीट, 3 घायल:  सास बोली- जमाई ने गाली-गलौज की, बच्चों-पति पर किया हमला; थाने से 200 मीटर दूर हंगामा – Pathankot News




पठानकोट के लमीनी में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के ससुराल पक्ष ने उसके मायके परिवार पर हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह झगड़ा शहर के सलारिया चौक पर थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित महिला अनीता ने बताया कि रविवार को वह घर के बाहर दूध लेने गई थी, तभी उसका जमाई आया और गाली-गलौज करने लगा। जमाई ने उस पर हमला कर दिया। महिला के अनुसार, इसके बाद उसके बेटे, बेटी, पति और देवर के बेटे के साथ भी मारपीट की गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप अनीता ने आरोप लगाया कि हमलावरों की संख्या सात से आठ थी और उन्होंने लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी बताया कि जब उनका परिवार मामले की शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने जा रहा था, तो रास्ते में दूसरी पार्टी के लोगों ने उन पर दोबारा हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया पीड़ित महिला के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। अनीता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ बोली- दोनों पक्षों का कराया समझौता मामले में एसएचओ अमन सिद्धू का कहना है कि पारिवारिक विवाद में हमला होने का पता चला है। फिलहाल दोनों परिवारों का समझौता करवाकर मामला सुलझा दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *