डीगढ़ मेडिकल स्टोर मर्डर केस का खरड़ कनेक्शन: हत्या के बाद पहले दिल्ली और फिर ट्रेन से जम्मू पहुंचे आरोपी, 8 लोगों से पूछताछ – Chandigarh News
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर में कैशियर जानकी दास की गोली मारकर हत्या के मामले में अब खरड़ कनेक्शन सामने आया है। पुलिस सूत्रो के मुताबिक फायरिंग में शामिल तीनों आरोपी पहले भी कई बार खरड़ आते-जाते रहे हैं और वहां उनका एक जानकार व्यक्ति मौजूद है। हालांकि इस बार वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने उससे कोई संपर्क नहीं किया। वहीं, सूत्रों के मुताबिक आरोपी हत्या के बाद पहले दिल्ली गए और वहां से ट्रेन के जरिए जम्मू पहुंचे, ताकि उन पर किसी प्रकार का संदेह न हो। सूत्रों के अनुसार आरोपी सीधे कजहेड़ी स्थित अमर होटल में ठहरे थे। वारदात के बाद से चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसके संपर्क में आरोपी पहले आते रहे थे। वहीं, चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।
जम्मू में भी आपराधिक केस दर्ज जांच में फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों की पहचान आर्यन, साहिल मेहरा और सनी मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार साहिल मेहरा के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सनी मेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ सूत्रों के अनुसार मामले की जांच के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 7 से 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जांच एजेंसियों को शक है कि ये लोग किसी न किसी रूप में हमलावरों के संपर्क में रहे हैं।पुलिस इन लोगों से आरोपियों की गतिविधियों, ठिकानों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
चंडीगढ़ से दिल्ली, फिर ट्रेन जम्मू पहुंचे जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी दिल्ली पहुंचे थे। चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम ने ने दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी भी की, लेकिन आरोपी पुलिस की कार्रवाई से पहले ही वहां से निकल गए। सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपी मंगलवार सुबह ट्रेन के जरिए दिल्ली से जम्मू-कश्मीर की ओर रवाना हो गए थे। वारदातों में कजहेडी होटल में ठहरे आरोपी जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कजहेड़ी स्थित जितने भी होटल है उनमें कई होटल में अपराधी ठहर चुके है चंडीगढ में जितनी बडी वारदातें हुई हैं उनमें ज्यादातर हमलावर कजहेडी के होटलों में ही ठहरे थे। पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों और सीमावर्ती क्षेत्रों के गेस्ट हाउसों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश दिए गए हैं कि यदि जम्मू-कश्मीर या अन्य दूरदराज क्षेत्रों से कोई व्यक्ति ठहरने आता है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पंजाब AGTF का दावा एक पकड़ा सूत्रों के अनुसार पंजाब AGTF के एक सीनियर अधिकारी ने बताया पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पकड़ा गया व्यक्ति हमलावरों में शामिल है या उन्हें मदद पहुंचाने वाला कोई सहयोगी। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब AGTF दोनों टीमें आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि जल्द ही फायरिंग की इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अब जानिए मामले में अब तक क्या हुआ 13 जून – चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट में दोपहर करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश पहुंचे। इनमें से दो नकाबपोश युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और काउंटर पर बैठे 45 वर्षीय कैशियर जानकी दास पर करीब 13 राउंड फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल जानकी दास को पीजीआईएमईआर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर पुलिस नाका होने के बावजूद आरोपी बच निकलने में सफल रहे। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी ढिल्लों और राणा ढिल्लों गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें हत्याकांड की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में “कुमार ब्रदर्स” का जिक्र होने के कारण पुलिस गलत पहचान की संभावना की भी जांच कर रही है। इसी दिन पुलिस को सेक्टर-3 स्थित बोगनविले गार्डन के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिस पर तरनतारन की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। सीसीटीवी फुटेज में यह भी सामने आया कि आरोपी कजहेड़ी गांव में कपड़े बदलकर फरार हुए थे। 14 जून – मृतक जानकी दास का सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। शाम को परिवार को शव सौंपा गया। जिसके बाद परिवार शव को लेकर हिमाचल चला गया।जानकी दास ने इंसाफ की गुहार लगाई। 15 जून – जानकी दास का अंतिम संस्कार हिमाचल प्रदेश के रोहरू स्थित पैतृक गांव में किया गया। इस बीच, उनकी पत्नी के ग्राम पंचायत प्रधान बनने की खुशी मातम में बदल गई। सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर-11 मार्केट में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई। वहीं पुलिस ने कजहेड़ी क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी। 16 जून – जांच में इस हत्याकांड का कनेक्शन जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र से जुड़ा सामने आया है। पुलिस जांच और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले शार्प शूटरों का संबंध राजौरी से है। चंडीगढ़ में पहली बार किसी गैंगस्टर नेटवर्क द्वारा जम्मू-कश्मीर के शूटरों को सुपारी देकर हत्या करवाने की आशंका के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस की 10 से अधिक टीमें पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में लगातार छापेमारी कर रही हैं। वहीं चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।
Source link

