अज्ञात कार ने दिव्यांग महिला को मारी टक्कर,मौत: 4 साल पहले हुई थी शादी,मायके से कपड़े लेने जा रही थी, आरोपी हुआ फरार – Ludhiana News
लुधियाना में डेहलों इलाके में सड़क पार कर रही एक दिव्यांग महिला को अज्ञात कार सवार ने टक्कर मार दी। कार सवार गाड़ी रोकने की बजाए मौके से कार भगाकर ले गया। खून से लथपथ पड़ी महिला को जब लोगों की मदद से अस्पताल लाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के सिर में ज्यादा चोट लगी जिस कारण उसकी मौत हुई। मृतक महिला का नाम बलजीत कौर है। उसके शव का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना डेहलों की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारकर हुआ आरोपी फरार जानकारी देते हुए पति गुरमुख सिंह निवासी गांव गोपालपुर ने बताया कि उनकी पत्नी बलजीत कौर उर्फ वावी 6 जून 2026 को डेहलों आई हुई थी। वह घर से खाना खाकर पैदल ही गोपालपुर बस स्टैंड की तरफ चली गई जहां से उसने कपड़े लेने मायके जाना था। वह सड़क पार कर रही थी कि तभी अज्ञात कार ड्राइवर ने उसे टक्कर मारी और फरार हो गया। वह खून से लथपथ सड़क पर तड़पती रही। उसकी शादी को 4 साल हुए है। अभी कोई बच्चा नहीं था। कुछ देर बाद वह खुद सड़क पर किसी काम से निकला। उसने रास्ते में देखा कि लोगों की काफी भीड़ जमा थी। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी पत्नी बलजीत कौर गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी। अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई। टक्कर मारकर फरार हुआ चालक
परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से की गई पड़ताल में पता चला कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मारी गई है। वह दिव्यांग थी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही थाना डेहलों पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
Source link

