मोगा में सास-बहू की लड़ाई सीसीटीवी में कैद: पोती को लेकर विवाद, बाल पकड़कर पीटा, पुलिस में दी शिकायत – Moga News

मोगा में सास-बहू की लड़ाई सीसीटीवी में कैद:  पोती को लेकर विवाद, बाल पकड़कर पीटा, पुलिस में दी शिकायत – Moga News


मोगा के धर्मकोट सास और बहू के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद एक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। पोती को मायके ले जाने से रोकने पर गुस्साई बहू ने अपनी सास के बाल पकड़े और उन्हें बेरहमी से घसीटते हुए आंगन में लाकर पीट दिया। यह पूरी खौफनाक वारदात घर में

.

लोहगढ़ बस्ती में रहने वाली सास बहु में पहले से भी विवाद चल रहा हो चुकी है। इसको लेकर पंचायत तक हो चुकी थी। सास का आरोप है कि बहु रोजाना लड़ाई झगड़ा करती है और झूठे केस में फंसाने का आरोप है।

पोती को घर छोड़ने की बात पर भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार, लोहगढ़ बस्ती की रहने वाली बहू कर्मवीर कौर अपने मायके जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी सास बलविंदर कौर ने उससे कहा कि वह अपनी बेटी (पोती) को घर पर ही छोड़ जाए और खुद मायके चली जाए।

इतनी सी बात पर बहू इस कदर आगबबूला हो गई कि उसने आव देखा न ताव, सीधे अपनी सास पर हमला कर दिया। बहू ने सास के बाल पकड़े और उन्हें घसीटते हुए कमरे से बाहर आंगन की ओर ले आई। घर में मची चीख-पुकार को सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को बमुश्किल अलग करवाया।

4 साल पहले हुई थी शादी; पंचायत के समझौते के बाद भी नहीं सुधरे हालात

पीड़ित सास बलविंदर कौर ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए पुलिस को बताया कि उनके बेटे पलविंदर सिंह की शादी करीब चार वर्ष पहले कर्मवीर कौर के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में तो सब ठीक था, लेकिन पिछले कुछ समय से बहू का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह अक्सर घर में गाली-गलौज करती थी और बिना बताए मायके चली जाती थी।

पहले भी हुआ था विवाद:

बलविंदर कौर ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब तीन महीने पहले भी बहू अपने मायके (फिरोजपुर) चली गई थी, जिसे पंचायत के दखल और लिखित समझौते के बाद वापस घर लाया गया था। बहू अपने मायके वालों के साथ मिलकर सास को घर में अकेला पाकर मानसिक रूप से परेशान करती है और सोने के जेवर हथियाने के लिए दबाव बनाती है।

पीड़िता का आरोप है कि रोजाना लड़ाई झगड़ा करती है। विरोध करने पर उन्हें अक्सर झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकियां भी देती आ रही थी।

पुलिस के पास पहुंची शिकायत, CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

सोमवार को हुई इस हिंसक मारपीट के बाद पीड़ित सास बलविंदर कौर ने पुलिस प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा और बहू के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है।

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है, जिसमें बहू द्वारा सास के बाल पकड़कर घसीटने के साफ सबूत मिल रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही कानून के मुताबिक अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *