होशियारपुर में मीडिया कर्मियों पर हमला: टांडा में कवरेज के दौरान फोन तोड़ने का आरोप, पुलिस के सामने मारपीट; शिकायत दर्ज करवाई – dasuya News
होशियारपुर के टांडा में 3 मीडिया कर्मियों पर हमला हुआ है। मीडिया कर्मियों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिए। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ितों ने टांडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़ितों की पहचान साब सिंह, अनिल कुमार और तजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने पुलिस कंप्लेंट में बताया कि वे लितरा गांव में एक घर के सामने ट्रांसफार्मर लगाने के विरोध की कवरेज कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति के घर के सामने ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था, वह लगातार इसका विरोध कर रहा था।
इस दौरान जब पीड़ित पक्ष कैमरे के सामने आया तो गांव के कुछ लोग वहां जमा हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। उनको ऐसा करने से रोका तो उन्होंने हमला कर दिया। टांडा थाने में शिकायत दर्ज करवाई
इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मीडिया कर्मियों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही कुछ व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया और उनके मोबाइल फोन तोड़ दिए। तीनों पीड़ितों ने वायरल वीडियो के साथ घटना की जानकारी थाना टांडा में दर्ज करवाई है। पीड़ितों ने शाम तक आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
Source link

