मोगा में नगर निकाय चुनाव कल: 63 वार्डों में मतदान; 142 बूथों पर सुरक्षा कड़ी, 1.40 लाख मतदाता करेंगे मतदान – Moga News

मोगा में नगर निकाय चुनाव कल:  63 वार्डों में मतदान; 142 बूथों पर सुरक्षा कड़ी, 1.40 लाख मतदाता करेंगे मतदान – Moga News




मोगा में 26 मई को होने वाले नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन इन चुनावों को पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति या पार्टी को चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे बिना किसी डर, भय या लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। श्री सागर सेतिया ने एसएसपी सरताज सिंह चहल और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जसपिंदर सिंह के साथ मोगा और कोट ईसे खां में स्थापित डिस्पैच सेंटरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। सुबह 8 बजे से होगा मतदान मतदान 26 मई (मंगलवार) को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नगर निगम मोगा के 50 वार्डों में 1,30,321 मतदाता और नगर पंचायत कोट ईसे खां के 13 वार्डों में 10,452 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डाली गई वोटों की गिनती 29 मई (शुक्रवार) को होगी। इन चुनावों के लिए 710 पोलिंग पार्टियां और 497 रिजर्व पोलिंग पार्टियां नियुक्त की गई हैं। मतगणना के लिए 336 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनावों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए नगर निगम मोगा के 50 वार्डों में 129 पोलिंग बूथ और नगर पंचायत कोट ईसे खां के 13 वार्डों में 13 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *