अबोहर में लापता व्यक्ति का शव मोर्चरी में मिला: 3 दिन से पड़ा था, 20 मई को बेसुध पड़ा देख लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, अगले दिन मौत – Abohar News
फाजिल्का के अबोहर में पांच दिन से लापता शव सोमवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में मिला। परिजनों ने मौत के तीन दिन बाद अस्पताल पहुंचकर उसकी पहचान की। उसे 20 मई को बेसूध हालत में अस्पताल लाया गया था, 21 मई को उसकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। लापता युवक नशे का आदी था। प्राथमिक जांच में अधिक शराब पीने की वजह से मौत की बात कही जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वह 20 मई को शाम को बेसुध मिला था तो लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था। यह घटना अबोहर में नशे की लत और लापता व्यक्तियों की पहचान में हो रही देरी को लेकर सवाल उठा रही है।
बेसुध हालत में मिला था, लोगों ने पहुंचाया था अस्पताल जानकारी के अनुसार, ठाकर आबादी निवासी सोनू (पुत्र महेंद्र) 20 मई की दोपहर को घर से अचानक लापता हो गया था। उसी शाम वह शहर में बेसुध हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल अबोहर में भर्ती कराया गया। अगले दिन यानी 21 मई को अस्पताल के वार्ड में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद तीन तक नहीं हुई पहचान मृतक की पहचान तीन दिन तक नहीं हो सकी थी, जिसके चलते शव को मोर्चरी में रख दिया गया था। आज जब परिजन नहरों में अज्ञात शव मिलने की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि मोर्चरी में रखा एक शव उनके सगे सोनू का ही है। शराब और भांग के नशे का आदी था परिवार के अनुसार, सोनू वॉशर मिस्त्री (धोबी) का काम करता था और शराब व भांग जैसे नशों का आदी था। जिस दिन वह लापता हुआ, उस दिन भी वह नशे की हालत में था। परिवार वालों ने बताया कि वह दोपहर में घर से निकला और शाम तक वापस नहीं आया। पुलिस बोली- शराब के कारण मौत, पोस्टमार्टम से पता चलेगी असली वजह सिटी वन अबोहर पुलिस ने मृतक के पिता और भाई सुभाष के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर मौजूद एएसआई अमनदीप सिंह ने बताया, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोनू की मौत अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण हुई प्रतीत होती है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।”
Source link

