चंडीगढ़ में शराब पीने वाले 4 कर्मचारी होंगे चार्जशीट: SDM बोलीं- रिपोर्ट पॉजिटिव आई, रेड कर करवाया मेडिकल, प्रशासन और ज्वाइंट सेक्रेटरी को शिकायत – Chandigarh News

चंडीगढ़ में शराब पीने वाले 4 कर्मचारी होंगे चार्जशीट:  SDM बोलीं- रिपोर्ट पॉजिटिव आई, रेड कर करवाया मेडिकल, प्रशासन और ज्वाइंट सेक्रेटरी को शिकायत – Chandigarh News




चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मार्केट कमेटी में शराब पीने वाले मंडी सुपरवाइजर गुरमिंदर सिंह, कंडामैन अमित मोर, ऑक्शन रिकॉर्डर कर्मबीर सिंह और क्लर्क बलजिंदर सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है, क्योंकि पुलिस की ओर से भी मेडिकल रिपोर्ट एसडीएम ऑफिस में पहुंचा दी गई है। इसे लेकर एसडीएम खुशप्रीत कौर ने कहा कि फिलहाल वह किसी काम से बाहर हैं। जैसे ही वह वापस आएंगी, इन चारों पर कार्रवाई करते हुए चार्जशीट कर दिया जाएगा। मालूम हो कि कार्यालय में 27 मई को हुई एक रेड का खुलासा हुआ है। यह रेड मार्केट कमेटी की प्रशासक एवं एसडीएम (ईस्ट) खुशप्रीत कौर ने मारी थी। हालांकि, इस रेड की जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई थी। हालांकि, जिस शिकायतकर्ता की शिकायत पर यह रेड हुई, उसने इसका खुलासा करते हुए बताया है कि रेड के दौरान एसडीएम को मार्केट कमेटी कार्यालय में 4 कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए मिले थे। इस पर एसडीएम का कहना है कि उन्होंने मौके से सबूत जुटाने के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई थी। इसके बाद कर्मचारियों का सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस स्टेशन-26 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामरतन ने कहा कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट अधिकारी को भेज दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से सुरक्षा मांगी जानकारी के अनुसार, 28 मई को सेक्टर-26 स्थित अनाज मंडी के एक कारोबारी ने चंडीगढ़ प्रशासक, एसएसपी, जॉइंट सेक्रेटरी और एसडीएम (ईस्ट) को ईमेल के जरिए शिकायत दी। इसमें बताया कि मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को फोन कर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उत्पीड़न किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मार्केट कमेटी के लाइब्रेरी अटेंडेंट जगजीत सिंह ने उसे फोन किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कर्मचारी ने शराब पीने के मामले में हुई कार्रवाई के लिए उसे जिम्मेदार बताया और फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकियां दीं। साथ ही उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन धमकियों से उसके घर में भय का माहौल बन गया है। प्रशासन से मांग है कि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। रेड के दौरान ये कर्मी शराब पीते मिले इस शिकायत की कॉपी सामने के बाद जब शिकायतकर्ता से बात की गई, तो उसने बताया कि एसडीएम (ईस्ट) खुशप्रीत कौर 27 मई को मार्केट कमेटी के सत्संग भवन स्थित अस्थायी कार्यालय पहुंची थीं। उन्हें यहां अनैतिक काम होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर उन्होंने रेड की थी। शिकायतकर्ता ने बताया- इस रेड के दौरान मंडी सुपरवाइजर गुरमिंदर सिंह, कंडामैन अमित मोर, ऑक्शन रिकॉर्डर करमबीर सिंह और क्लर्क बलजिंदर सिंह कार्यालय में शराब पीते हुए पाए गए। इन्हें कार्रवाई का डर था, इसलिए इनके कहने पर ही लाइब्रेरी अटेंडेंट ने शिकायतकर्ता को धमकाया। झूठे आरोप लगाए जा रहे इस मामले में लाइब्रेरी अटेंडेंट जगजीत सिंह ने कहा कि उन पर धमकी देने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने किसी को फोन कर धमकाया है और न ही किसी ने सरकारी कार्यालय में बैठकर शराब पी है। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। अगर उन्होंने किसी को धमकाया है तो उनकी कॉल डिटेल या रिकॉर्डिंग सामने लाई जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *