फरीदकोट में विदेशी पिस्टलों का आतंकी कनेक्शन: गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, जेल में बंद शूटर नवजोत नीटू से जुड़े तार – Faridkot News

फरीदकोट में विदेशी पिस्टलों का आतंकी कनेक्शन:  गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, जेल में बंद शूटर नवजोत नीटू से जुड़े तार – Faridkot News




फरीदकोट जिला पुलिस (सीआईए टीम) ने हाल ही में भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ अर्श डल्ला गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी जेल में बंद गैंग के एक शूटर के संपर्क में थे और पंजाब में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जानकारी के अनुसार, 16 जून 2026 को सीआईए फरीदकोट की टीम ने थाना सदर कोटकपूरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दबोचा था। आरोपियों की पहचान उपजिंदर सिंह उर्फ गगना (निवासी गांव पंजगराईं कलां) और तलविंदर सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी गांव कर्मगढ़, बरनाला) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो विदेशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जेल में बंद शूटर से जुड़े तार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि वे विदेश में बैठे आतंकी व गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग के लिए काम करते हैं। वे फरीदकोट जेल में बंद गैंग के शूटर नवजोत सिंह उर्फ नीटू के लगातार संपर्क में थे। नीटू के कहने पर ही अर्श डल्ला ने इन दोनों को विदेशी हथियारों की सप्लाई मुहैया करवाई थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने गैंगस्टर नवजोत सिंह नीटू को भी इस मामले में नामजद कर लिया है। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाकर अदालत से रिमांड हासिल कर चुकी है और तीनों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास डीएसपी इन्वेस्टिगेशन अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि पुलिस अब तीनों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर हथियारों के मुख्य स्रोत, उनके संभावित निशानों और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। नवजोत सिंह उर्फ नीटू पहले से ही फरीदकोट के गांव हरीनौ में ‘वारिस पंजाब दे’ संस्था के पूर्व वित्त सचिव गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। उस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में आतंकी अर्श डल्ला और डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह भी बतौर आरोपी नामजद हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *