चमरंग रोड… चौक पर दो दिन से बह रहा पानी – Amritsar News
अमृतसर| चमरंग रोड स्थित मुख्य चौक में पेयजल की पाइपलाइन पिछले दो दिनों से टूटी हुई है, जिससे बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है। लोगों के अनुसार सुबह, दोपहर और शाम के समय पानी की सप्लाई आने पर सड़क पर पानी फैल जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एक ओर पानी की कमी की शिकायतें सामने आती हैं, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन टूटने से कीमती पानी बर्बाद हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। – गुरदेव, निवासी चमरंग रोड।
Source link

