फाजिल्का में हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार: ग्लॉक पिस्टल बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगाया नशा; नेटवर्क खंगाल रही पुलिस – Fazilka News

फाजिल्का में हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार:  ग्लॉक पिस्टल बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगाया नशा; नेटवर्क खंगाल रही पुलिस – Fazilka News




फाजिल्का में सीआईए स्टाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव मौजेवाला के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा गया, जिनसे 515 ग्राम हेरोइन और एक ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी सतिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का सीआईए स्टाफ और बीएसएफ ने गांव मौजेवाला के पास नाकाबंदी कर रखी थी, जिसके दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं। उनकी पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी (पुत्र छिंदर सिंह, निवासी गांव घुरका, थाना सदर फाजिल्का) और दर्शन सिंह (पुत्र भजन सिंह, निवासी मंडी लाधुका) के रूप में हुई है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी हेरोइन डीएसपी के अनुसार दोनों की उम्र करीब 24-25 वर्ष है। बरामद हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। साथ ही यह पता लगाया जा सके कि खेप कहां से मंगवाई गई थी और आगे कहां सप्लाई की जानी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *