जालंधर की अवलीन कौर को एशियन पावरलिफ्टिंग में 4 पदक: चीन में हुई चैंपियनशिप में दिखाया ​दम, 4 प्रतियोगिताओं में जीते सिल्वर – Nakodar News

जालंधर की अवलीन कौर को एशियन पावरलिफ्टिंग में 4 पदक:  चीन में हुई चैंपियनशिप में दिखाया ​दम, 4 प्रतियोगिताओं में जीते सिल्वर – Nakodar News




चीन के हैनान शहर में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन चैंपियनशिप में पंजाब की बेटी अवलीन कौर ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। जालंधर के नूरमहल के पास भल्लोवाल गांव की रहने वाली अवलीन ने सब-जूनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश, पंजाब और अपने इलाके का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। स्क्वाट से लेकर डेडलिफ्ट तक: कुल 425 किलो वजन उठाकर जीता पदक चैंपियनशिप के दौरान अवलीन कौर ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल मिलाकर 425 किलोग्राम वजन उठाया। जानिए किस वर्ग मे जीते कौन से पदक- स्क्वाट: 190 किलोग्राम वजन उठाकर जीता सिल्वर मेडल। बेंच प्रेस: 85 किलोग्राम वजन उठाकर हासिल किया सिल्वर मेडल। डेडलिफ्ट: 150 किलोग्राम वजन उठाकर अपने नाम किया सिल्वर मेडल। ओवरऑल कैटेगरी: कुल 425 किलोग्राम वजन के साथ उन्होंने ओवरऑल श्रेणी में भी देश की झोली में चौथा सिल्वर मेडल डाल दिया। गांव भल्लोवाल में जश्न का माहौल, बांटी गई मिठाइयां पावरकॉम में सेवारत गुरविंदर सिंह की होनहार बेटी अवलीन कौर की इस बड़ी उपलब्धि की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव भल्लोवाल पहुंची, वहां खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर और पूरे इलाके में लड्डू बांटकर मनाया। दिग्गज हस्तियों ने दी बधाई अवलीन की इस शानदार कामयाबी पर इलाके के राजनेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जाहिर की है। हलका विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान, पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, डॉ. नवजोत दहिया, मार्केट कमेटी नूरमहल के चेयरमैन लखवीर सिंह शीर, दिनेश कुमार निक्कू, नंद किशोर और प्रसिद्ध गायक के.एस. मक्खन सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अवलीन कौर और उनके परिवार को फोन पर और सोशल मीडिया के जरिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *