पठानकोट सेवाकेंद्र के 8 कर्मचारियों को किया टर्मिनेट: मांगों को लेकर प्रदर्शन और हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर गिरी गाज, टर्मिनेशन मेल पर विवाद बढ़ा, कांग्रेस नेता को सौंपा मांग पत्र – Pathankot News
पठानकोट के सेवा केंद्र में काम छोड़ हड़ताल करने वाले 8 कर्मचारियों को ठेकेदार कंपनी और से टर्मिनेट कर दिया गया। कंपनी की ओर से टर्मिनेशन संबंधी ई-मेल जैसे ही कर्मचारियों को मिली तो सभी कर्मचारियों में रोष फैल गया। कर्मचारियों ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए, कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को मांग पत्र सौंपकर न्याय की मांग की।
प्रदेश भर में चल रहा आंदोलन
जानकारी देते हुए कर्मचारी आशुतोष ने बताया कि वह सेवा केंद्र में ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) हर छह महीने बाद नवीनीकृत किए जाते हैं, जबकि कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट पांच वर्षों का होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और अपनी बात सरकार तक पहुंचाना उनका अधिकार है।
500 रुपए रोजाना मिल रही दिहाड़ी
आशुतोष ने बताया कि कर्मचारियों को प्रतिदिन करीब 500 रुपये मजदूरी मिलती है, लेकिन उन्हें उनका पूरा मेहनताना भी पूरा नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि जिन आठ कर्मचारियों को टर्मिनेशन मेल भेजी गई है, उनमें अधिकांश यूनियन सदस्य हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस या समयावधि के केवल एक दिन पहले ई-मेल भेजकर अगले दिन से काम पर न आने के लिए कहा गया। उ
न्होंने यह भी बताया कि उनकी अटैंड्स दर्ज करने वाली ऐप भी काम नहीं कर रही है। इस संबंध में उन्होंने डीएम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया गया। पूर्व विधायक बोले-कांग्रेस हाईकमान तक जाएगा मामला
वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि सेवा केंद्र कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा उठाई गई मांगें जायज हैं और इसी संबंध में उन्हें मांग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा के समक्ष उठाएंगे।
जोगिंदर पाल ने कहा कि यदि भविष्य में उनकी सरकार बनती है तो कर्मचारियों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
कंपनी अधिकारियों से करेंगे बात – डीएम
उधर, इस संबंध में सेवा केंद्र के डीएम पठानकोट राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा था, जिसे उसी दिन कंपनी के पास भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च अधिकारियों और कंपनी से बातचीत की जाएगी तथा जो भी निर्णय लिया जाएगा, उससे कर्मचारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
Source link

