सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग करने वाला होगा डिपोर्ट: कनाडा में IRB ने दिए आदेश, लॉरेंस गैंग के अभिजीत किंगरा बोला-हमले के लिए मिले थे 4000 डॉलर – Ludhiana News

सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग करने वाला होगा डिपोर्ट:  कनाडा में IRB ने दिए आदेश, लॉरेंस गैंग के अभिजीत किंगरा बोला-हमले के लिए मिले थे 4000 डॉलर – Ludhiana News




कनाडा में पंजाबी सिगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर अभिजीत किंगरा को डिपोर्ट किया जाएगा। इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ने अभिजीत किंगरा को डिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि उसने गुहार लगाई है कि अगर उसे भारत भेजा गया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। आईआरबी ने साफ कर दिया कि अभिजीत किंगरा जैसे गैंगस्टर को कनाडा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसे तुरंत कनाडा से डिपोर्ट किया जाए। अभिजीत किंगरा एक साल से कनाडा की जेल में बंद है। उस पर एपी ढिल्लों के अलावा अन्य लोगों से भी रंगदारी वसूलने का आरोप है। आईआरबी ने 15 जून को यह फैसला सुनाया है। किंगरा ने बोर्ड के सामने एक अहम खुलासा किया और कहा कि एपी ढिल्लों के घर फायरिंग करने के लिए उसके एक सहयोगी ने उसे 4000 डॉलर देने की पेशकश की थी। उसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। एपी ढिल्लों के घर फायरिंग से लेकर डिपोर्टेशन के ऑर्डर तक की पूरी कहानी जानिए.. कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जाल और सीबीएसए के खुलासे कनाडाई सरकार का देशव्यापी क्रैकडाउन अभिजीत किंगरा का डिपोर्टेशन कोई पहला मामला नहीं है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, मैनिटोबा और ओंटारियो जैसे राज्यों में जहाँ भारतीय प्रवासियों और कनाडाई-सिख समुदाय की बड़ी आबादी है, वहां जबरन वसूली का धंधा बहुत बढ़ गया था। इसके जवाब में कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने देश में पनप रहे इस जबरन वसूली और गैंगवार के संकट के खिलाफ अब तक 400 से ज्यादा मामलों की गंभीर जांच शुरू की है। इतना ही नहीं, देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने ऐसे अपराधियों पर कड़ा एक्शन लेते हुए अब तक 55 संदिग्धों को कनाडा से बाहर निकाला जा चुका है। सुरक्षा एजेंसियों का मुख्य ध्यान ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा और ओंटारियो जैसे राज्यों पर है, जहाँ बिश्नोई से जुड़े ग्रुप सबसे ज्यादा एक्टिव हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *