ड्राइविंग ट्रैक पर टेस्ट के दौरान टेम्पो बेकाबू, खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त – Jalandhar News

ड्राइविंग ट्रैक पर टेस्ट के दौरान टेम्पो बेकाबू, खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर उस समय स्थिति बिगड़ गई जब टेस्ट देने पहुंचे एक आवेदक का टेम्पो वाहन नियंत्रण से बाहर होकर ट्रैक पर लगे खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और खंभा भी टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बख्तावर सिंह बुधवार को ड्राइविंग टेस्ट के लिए ट्रैक पर पहुंचे थे। टेस्ट के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ते ही टेम्पो ट्रैक से बाहर की ओर निकल गया और खंभे से जा भिड़ा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी रही, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद ट्रैक पर मौजूद लोगों में यह चर्चा भी रही कि सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की मौके पर भरपाई नहीं करवाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *