जिम से लौट रहे युवक पर रंजिशन जानलेवा हमला, 5 आरोपी नामजद – Jalandhar News

जिम से लौट रहे युवक पर रंजिशन जानलेवा हमला, 5 आरोपी नामजद – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर सुच्ची पिंड इलाके में मंगलवार देर रात जिम से लौट रहे एक 18 वर्षीय युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने पिता तलविंदर सिंह के बयानों के आधार पर रामा मंडी पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान बलजीत बल्ली, बब्बू, चंदन, मनिंदर उर्फ गोली, पवन (पुत्र जयराम) वासी सुच्ची पिंड, रामा मंडी के रुप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई हरजीत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में कार डीलर का काम करने वाले तलविंदर सिंह (उम्र करीब 45 साल), जो कि मूल रूप से बाबा गदीले शाह कालोनी, सुच्ची पिंड रामा मंडी के रहने वाले हैं और हाल ही में मकसूदां मंडी के पास गांव नागरा में रह रहे हैं, ने बताया कि उनका 18 वर्षीय छोटा बेटा अनमोलदीप सिंह मंगलवार रात को अपनी स्विफ्ट कार में जिम गया था। रात करीब 10:15 बजे अनमोल अपने दोस्त कन्नू को जिम, नजदीक ग्रीन काउंटी छोड़कर वापस घर लौट रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, लौटते वक्त अनमोलदीप को अहसास हुआ कि सुच्ची पिंड के रहने वाले कुछ युवक उसका पीछा कर रहे हैं, जिसकी सूचना उसने तुरंत फोन पर अपने दोस्त कन्नू को दी। अनमोल का दोस्त कन्नू जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस आया, तो उसने देखा कि लाले दी चक्की (सुच्ची पिंड) के पास अनमोल की कार बाईं तरफ टकराई हुई थी और अनमोल को गोलियां लगी हुई थीं। कन्नू ने तुरंत अनमोल के पिता तलविंदर को फोन कर घटना की सूचना दी और घायल अनमोल को उसी गाड़ी में इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर ले गया। हालत गंभीर होने पर ग्लोबल अस्पताल रेफर सिविल अस्पताल पहुंचने पर परिवार वालों की मुलाकात घायल अनमोलदीप से हुई, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे ग्लोबल अस्पताल, जालंधर रेफर कर दिया गया। जांच के लिए जब पुलिस ग्लोबल अस्पताल पहुंची तो वहां ड्यूटी डॉक्टर ने अनमोलदीप को पुलिस बयान देने के लिए अनफिट करार दिया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के रिसेप्शन पर ही पिता तलविंदर सिंह के बयान दर्ज किए। तलविंदर सिंह ने बताया कि इन आरोपियों के साथ उनके दोनों बेटों का पुराना विवाद और झगड़ा है, और इसी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से उनके बेटे पर फायरिंग की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *