अमृतसर-कटरा ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस 16 जून से फिर चलेगी, रूट होगा नया – Amritsar News
भास्कर न्यूज | अमृतसर नवंबर 2025 से बंद श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (26406 /26405) ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ने जा रही है। 16 जून से यह ट्रेन अमृतसर से फिर रवाना होगी। इस बार यह ट्रेन नए रूट के साथ चलेगी। अब यह ट्रेन जालंधर सिटी और ब्यास के बजाय बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट होकर रवाना होगी। फिरोजपुर रेलवे डिवीजन की तरफ से वीरवार को इसका सारा शैड्यूल जारी कर दिया गया। ट्रेन रवाना होने के लिए रेलवे की तरफ से कार्यक्रम भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कई नेताओं के पहुंचने की संभावना है। संशोधित शेड्यूल के बाद अब यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। पहले इसका नॉन-रर्निंग डे मंगलवार हुआ करता था। 16 जून को अमृतसर-कटरा (26405) ट्रेन अमृतसर से शाम को 16.40 बजे रवाना होगी। 17.18 बजे बटाला, 17.58 बजे गुरदासपुर, 18.32 बजे पठानकोट, 20.03 जम्मू तवी और रात 21.45 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंच जाएगी। इसी तरह कटरा-अमृतसर (26406) ट्रेन सुबह 6.40 बजे रवाना होगी और 11.40 बजे अमृतसर पहुंच जाएगी। बता दें कि इस ट्रेन को 25 नवंबर 2025 को जम्मू में चक्र रखवाल और माधोपुर पंजाब के बीच पुल निर्माण के चलते बंद कर दिया गया था।
Source link

