भीषण लू में भी हरी-भरी रहेंगी सब्जियां, अपनाएं ये जरूरी सूत्र – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर इस बार जून में लगातार तीखी धूप पड़ रही है। इस कारण छतों पर बनाए बगीचे झुलस रहे हैं। पौधों को राहत देने की खातिर गलत तरीके से की गई सिंचाई, उन्हें बीमार कर रही है। अति गर्मी में फूलों में पालीनेशन करने वाली तितलियां व पतंगें भी केवल घने पेड़ों व घास में ही सक्रिय हैं। ऐसे में पालीनेशन की कमी से पैदावार भी घट रही है। जमीन की तुलना में छतों पर तापमान 3 से 4 डिग्री ज्यादा होता है। ऐसे में जून की इस जानलेवा गर्मी मंें अगर छतों पर लगी सब्जियों की विशेष देखभाल न की जाए, तो पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है। ऐेसे में कुछ जरूरी सूत्र अपनाने होंगे।
Source link

