इश्कनामा’ फिल्म रिलीज के बाद जय-रंधावा और शहनाज-गिल गोल्डन-टेंपल पहुंचे: वाहेगुरु का किया शुक्राना, दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें – Amritsar News
पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ की सफलता के बाद एक्टर जय रंधावा और एक्ट्रेस शहनाज गिल अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। जिसकी पोस्ट शहनाज गिल और रंधावा ने सोमवार रात अपने-अपने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर फिल्म की कामयाबी के लिए वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अमृतसर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। फिल्म 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। भारत-पाकिस्तान सीमा के दोनों ओर रहने वाले एक सिख युवक निम्मा और एक मुस्लिम युवती नसीमा की प्रेम कहानी को दिखाया गया है, जिन्हें सीमाएं, धर्म और राजनीतिक हालात अलग करने की कोशिश करते हैं। पोस्ट में शहनाज गिल सफेद सूट पहने, सिर पर दुपट्टा ओढ़े और हाथ जोड़कर श्रद्धा भाव में नजर आईं। वहीं, जय रंधावा जींस-टीशर्ट में फिल्म के रियल किरदार निम्मा के साथ नतमस्तक होते हुए दिखाई दिए। शूटिंग के दौरान घायल हुए थे जय रंधावा जय रंधावा फिल्म इश्कनामा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जनवरी में शूटिंग के समय एक जंप सीन करते हुए क्रेन मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे जय रंधावा छत पर सही तरीके से लैंड नहीं कर पाए और सीधे दीवार से जा टकराए थे। इस दौरान उनका सिर दीवार से जोर से टकरा गया था। इस घटना का 8 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया था। उनकी अस्पताल से एक फोटो भी सामने आई थी। जिसमें MRI करते हुए दिखाया गया था। लेकिन, रंधावा ने जल्द ही सेट पर वापसी की और शूटिंग को खत्म किया। इस दौरान उनका सिर दीवार से जोर से टकरा गया था। इस घटना का 8 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया था। उनकी अस्पताल से एक फोटो भी सामने आई थी। जिसमें MRI करते हुए दिखाया गया था। लेकिन, रंधावा ने जल्द ही सेट पर वापसी की और शूटिंग को खत्म किया।
Source link

