मोहाली AFPI की 2 कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन: महकप्रीत AFA मेरिट लिस्ट में देश में प्रथम; कोमलप्रीत ने NDA में AIR-18 की हासिल – Mohali News
मोहाली की 2 कैडेट्स का एनडीए व एएफए में में हुआ सिलेक्शन।
पंजाब के मोहाली स्थित माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (AFPI) फॉर गर्ल्स की दो लेडी कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन रहा है। महकप्रीत कौर ने पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर ‘एयर फोर्स एकेडमी’ (AFA) की मेरिट लिस्ट में टॉप किया है।
.
इसके साथ ही कैडेट कोमलप्रीत कौर ने देश की सबसे प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 18 हासिल की है।
अब कैडेटस के बारे में जानिए
1. पिता किसान व मां गृहिणी
दोनों बेटियां बेहद साधारण और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आती हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से इतिहास लिख दिया। महकप्रीत कौर रूपनगर के गांव पपआली की रहने वाली हैं। उनके पिता अमरजीत सिंह एक साधारण किसान हैं और मां रुपिंदर कौर गृहिणी हैं।
2. भारतीय सेना में हवलदार
कोमलप्रीत कौर अमृतसर के गांव छहरटा की रहने वाली हैं। उनके पिता गुरमीत सिंह भारतीय सेना में हवलदार हैं और मां बलजीत कौर हैं। यह सफलता बढ़ते पंजाब की तस्वीर
पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता एक नए और आगे बढ़ते पंजाब की तस्वीर है। महकप्रीत और कोमलप्रीत ने पंजाब के छोटे कस्बों और गांवों की हर बेटी के लिए बंदिशों को तोड़ा है। बेटियों के इसी जज्बे को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने 2023 में माई भागो AFPI में लड़कियों के लिए विशेष NDA विंग शुरू की थी।” यह सफलता अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा
माई भागो AFPI के डायरेक्टर मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू (रिटायर्ड) ने इस कामयाबी पर गर्व जताते हुए कहा, “डिफेंस सर्विसेज में महिलाओं के लिए वैकेंसी बहुत कम होती हैं। ऐसे में देश में नंबर 1 रैंक लाना बहुत बड़ी बात है। इन दोनों बेटियों की सफलता पंजाब की अन्य लड़कियों को भी सेना की वर्दी पहनने के लिए प्रेरित करेगी।”

