लुधियाना-रघुनाथ अस्पताल मैनेजमेंट और सोसाइटी के डायरेक्टर में विवाद: अस्पताल सेक्रेटरी की शिकायत पर डायरेक्टर समेत 3 FIR ; डायरेक्टर बोले-बदमाशी कर रहे सेक्रेटरी – Ludhiana News

लुधियाना-रघुनाथ अस्पताल मैनेजमेंट और सोसाइटी के डायरेक्टर में विवाद:  अस्पताल सेक्रेटरी की शिकायत पर डायरेक्टर समेत 3 FIR ; डायरेक्टर बोले-बदमाशी कर रहे सेक्रेटरी – Ludhiana News




लुधियाना के पॉश एरिया अग्र नगर की रेजिडेंट सोसाइटी के एक डायरेक्टर व श्री रघुनाथ अस्पताल प्रबंधन में चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। श्री रघुनाथ अस्पताल मैनेजमेंट कमेटी के सेक्रेटरी रजनीश कुमार की शिकायत पर सोसाइटी के डायरेक्टर नवीन गुप्ता समेत तीन पर संगीन धाराओं के तहत FIR दर्ज हो गई। सेक्रेट्री रजशनी कुमार का का आरोप है कि आरोपी नवीन गुप्ता, विनय गुप्ता और अरविंद गोयल ने अस्पताल के बाहर आकर लेडिज स्टाफ, नर्स की वीडियो बनानी शुरू की। सिक्योरिटी गार्ड ने जब उन्हें रोका तो उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और फिर धमकियां देते हुए चले गए। उधर, डायरेक्टर नवीन गुप्ता के भाई विनय गुप्ता का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ उन्होंने एक याचिका एनजीटी में दायर की है। एनजीटी को प्रमाण देने के लिए बाहर खड़े होकर बिल्डिंग की फोटो की। जिसके बाद मैनेजमेंट के बाउंसरों ने उन पर अटैक किया। ‘गेट पर खड़े होकर नर्सों से करते थे बदसलूकी, पुलिस ने यह कार्रवाई श्री रघुनाथ अस्पताल के 66 वर्षीय सेक्रेटरी रजनीश कुमार (पुत्र पदमनाथ जैन, निवासी अग्र नगर, लुधियाना) के बयानों के आधार पर की है। पुलिस को दिए बयानों में रजनीश कुमार ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी अक्सर बिना किसी काम के अस्पताल परिसर के आसपास चक्कर काटते रहते हैं। वे अस्पताल के मुख्य गेट के पास खड़े होकर वहां ड्यूटी पर आने-जाने वाली लड़कियों और नर्सिंग स्टाफ को गलत नजर से देखते हैं और उनके साथ अश्लील व गलत इशारे करते हैं। सुरक्षाकर्मियों के साथ की मारपीट और गाली-गलौज शिकायतकर्ता के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को इन आरोपियों ने अस्पताल के बाहर खड़े होकर गैर-कानूनी तरीके से वहां की महिला नर्सिंग स्टाफ की वीडियो बनानी शुरू कर दी। जब अस्पताल के स्टाफ ने इस बात का कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया, उनके साथ जमकर झगड़ा किया और गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी अस्पताल की लड़कियों और नर्सिंग स्टाफ को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। ‘अस्पताल ने ग्रीन बेल्ट पर किया है कब्जा मामले में नामजद किए गए विनय गुप्ता ने अस्पताल प्रबंधन के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनका भाई नवीन गुप्ता अग्र नगर की रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के मेंबर व डायरेक्टर हैं। वो अस्पताल प्रबंधन की मनमर्जी के खिलाफ आवाज उठाते हैं इसलिए उनको चुप करवाने के लिए यह सब कराया जा रहा है। विनय गुप्ता ने बताया कि श्री रघुनाथ अस्पताल अग्र नगर सोसाइटी की जमीन पर है। अस्पताल प्रबंधन ने नियमों को ताक पर रखकर वहां की ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा किया हुआ है और वहां अवैध कंस्ट्रक्शन करवाई है। इसके संबंध में उनहोंने एनजीटी में केस किया है। इसी बात को लेकर उन्होंने झूठी शिकायत दी है। हमारी शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई विनय गुप्ता का कहना है कि उन्होंने भी अप्रैल माह में ही पुलिस को शिकायत दे दी थी। उस दौरान दोनों पक्षों में कंप्रोमाइज हो गया था। कंप्रोपाइज के बाद हमारी शिकायत वापस हो गई और दूसरे पक्ष की शिकायत वहीं रह गई। उसी शिकातय पर पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। उनका कहना है कि उस दिन अस्पताल प्रबंधकों ने उन्हें पीटा था। नगर निगम से लेकर एनजीटी (NGT) तक चल रहा है केस विनय गुप्ता ने बताया, “हमने इस अवैध कब्जे की शिकायत पहले नगर निगम (MC) को दी थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो हमने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) का दरवाजा खटखटाया। इस समय एनजीटी में यह केस चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन जो आरोप लगा रहा है कि हमने स्टाफ की वीडियो बनाई, वह सरासर झूठ है। हमने अस्पताल की बिल्डिंग के बाहर से वीडियो बनाई थी, ताकि अवैध कंस्ट्रक्शन के पुख्ता सबूत एनजीटी और नगर निगम को भेजे जा सकें। आठ जुलाई को एनजीटी में अभी इस केस की सुनवाई होनी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *