बरनाला में ईओ ऑफिस के बाहर लोगों का धरना: सीवरेज के गंदे पानी से परेशान; प्रशासन पर अनदेखी का आरोप – Barnala News
पंजाब के बरनाला के पटेल नगर गली नंबर 5 में सीवरेज और जल निकासी की समस्या से परेशान निवासियों ने सीवरेज दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान और नगर कौंसिल बरनाला के पूर्व वाइस प्रधान महेश कुमार लोटा ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इलाके में गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। उन्होंने प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। धरने के दौरान महेश कुमार लोटा के साथ उनकी माता व पार्षद उषा देवी सहित बड़ी संख्या में इलाका निवासी भी मौजूद रहे। कांग्रेस विधायक भी मौके पर पहुंचे धरने की सूचना मिलते ही कांग्रेस के विधायक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया। विधायक ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में वे लोगों को इस तरह परेशान नहीं होने देंगे और जनता के हक के लिए सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों भी पहुंचे।
Source link

