अबोहर में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल: अचानक वाहन चालक के मोड़ने से टकराई बाइक, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती – Abohar News
फाजिल्का अबोहर के गांव सुखचैन के निकट बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल की पहचान पटी सदीक निवासी गुरचरण सिंह पुत्र दारा सिंह के रूप में हुई है। कार के अचानक मुड़ने से हुआ हादसा घायल गुरचरण सिंह ने बताया कि वह सीतो गुन्नों स्थित एक अस्पताल से दवाई लेकर अपनी बाइक पर लौट रहा था। गांव सुखचैन के पास उसके आगे चल रही एक कार ने अचानक बिना किसी संकेत के मोड़ ले लिया। कार के अचानक मुड़ने से गुरचरण सिंह की बाइक सीधी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुरचरण सिंह संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला। पैर में काफी चोट, हालत स्थिर लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गुरचरण सिंह के पैर में काफी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यदि वाहन चालक सड़क पर सावधानी बरतें और अचानक वाहन मोड़ने से बचें क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
Source link

