पंजाब विधानसभा सेशन का चौथा दिन, हंगामे के आसार: 10 प्रस्ताव पेश करेगी सरकार, इसमें खालड़ा केस के लिए कमीशन और मानवाधिकार पुरस्कार शामिल – Chandigarh News




पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। विपक्ष कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जिससे आज भी सदन में हंगामा होने के आसार हैं। इसके साथ ही 10 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनमें सबसे अहम प्रस्ताव मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा को श्रद्धांजलि देने का है। इसके अलावा 1980-90 के दशक में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच के लिए ट्रुथ एंड रिकन्सिलिएशन कमीशन बनाने, उनके नाम पर मानवाधिकार शोध केंद्र स्थापित करने और ‘भाई जसवंत सिंह खालड़ा मानवाधिकार पुरस्कार’ शुरू करने का प्रस्ताव भी शामिल है। यह प्रस्ताव ऐसे समय में लाया जा रहा है, जब विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर पहले से हमलावर है। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली कह चुके हैं कि इस मामले में अकाली दल और कांग्रेस के साथ अब आम आदमी पार्टी भी जिम्मेदार है, क्योंकि दोषियों को रिहा किया गया। हालांकि, सरकार लगातार इन आरोपों से इनकार करती रही है। जसवंत खालड़ा के जीवन पर ‘सतलुज’ फिल्म बनी है। इसे लेकर पहले भी काफी विवाद हो चुका है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस फिल्म को बैन कर दिया था। सेशन की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *