पंजाब में ईद की छुट्टी का दिन बदला: अब 27 की जगह 28 मई को मिलेगी, केंद्र सरकार के संशोधन के बाद फैसला – Mohali News
पंजाब के चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा।
पंजाब में ईद की छुट्टी में बदलाव कर दिया गया है। सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक अब ईद की छुट्टी 28 मई को रहेगी। पहले ये छुट्टी 27 मई को घोषित की गई थी। सरकार के मुताबिक भारत सरकार की तरफ से किए संशोधन के बाद यह फैसला लिया गया है। अब 28 मई को सभी स
.
नोटिफिकेशन की कॉपी पढ़ें…
इसके अलावा कल यानी 26 मई को भी सरकारी छुट्टी रहेगी। सरकार ने 26 मई को नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव की वोटिंग को देखते हुए छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन पंजाब के साथ चंडीगढ़ में स्थित पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, कॉरपोरेशनों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थाओं में भी छुट्टी रहेगी।
पंजाब की ये खबरें भी पढ़े…
पूर्व राज्यसभा सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठिया AAP में शामिल

राजमहिन्द्र सिंह मजीठिया, पूर्व RTI कमिश्नर हेमइंद्र सिंह मजीठिया और चीफ खालसा दीवान के सदस्य सुखदीप सिंह मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी नेतृत्व ने इसे पंजाब में संगठन के लिए बड़ा और अहम विस्तार बताया। CM भगवंत मान ने शामिल होने वाले नेताओं को सम्मानित किया।
AAP की ओर से कहा गया कि पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी इन प्रमुख हस्तियों के जुड़ने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। बताया गया कि सभी नेताओं ने पार्टी की लोक-पक्षीय नीतियों से प्रभावित होकर आप का दामन थामा। (पढ़ें पूरी खबर)
खन्ना में इंश्योरेंस एजेंट से लूट, कार में अगवा कर पीटा

खन्ना में इंश्योरेंस एजेंट को अगवा कर उससे लूटपाट की गई। बदमाशों ने एजेंट को कार में बिठाकर मारपीट की और उसकी चेन छीन ली। जान बचाने के लिए पीड़ित को चलती कार से छलांग लगानी पड़ी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल एजेंट को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित नितिश गोयल ने बताया कि वह एक इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करता है। उसे किसी व्यक्ति ने गाड़ी का इंश्योरेंस कराने के बहाने समराला रोड स्थित खाटू धाम के पास बुलाया था। नितिश अपनी बाइक पर वहां पहुंचा, जहां एक कार में सवार दो युवक आए और बातचीत के बहाने उसे कार की अगली सीट पर बैठा लिया। (पढ़ें पूरी खबर)
निकाय चुनाव EVM से कराने की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें राज्य चुनाव आयोग को निकाय चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल करने का निर्देश देने से मना कर दिया गया था।
पंजाब में निकायों के चुनाव 26 मई को होने हैं और वोटों की गिनती 29 मई को होगी। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि “अनुचित निर्णय” के कारण न्यायालय चुनाव नहीं रोकेगा। न्यायमूर्ति बागची ने टिप्पणी की, “अगर राज्य चुनाव आयोग के पास मतपत्र प्रणाली अपनाने का अधिकार नहीं होता, तो हम हस्तक्षेप करते।”
अदालत ने आगे कहा कि चूंकि नियम इसकी अनुमति देते हैं, इसलिए मतदान में मतपत्रों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अदालत ने कहा, “हां, एडीआर फैसले में यह कहा गया था कि बैलेट पेपर एक प्रतिगामी कदम है। इसलिए चुनाव के दौरान इस प्रणाली को बदलना उचित नहीं है और हम भविष्य के चुनावों के लिए कुछ सुझाव दे सकते हैं।”
उच्च न्यायालय ने 22 मई को राज्य चुनाव आयोग के मतदान के लिए मतपत्रों के उपयोग के निर्णय में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। उच्च न्यायालय ने कहा था कि ईवीएम की शुरुआत के बावजूद, पंजाब नगर निगम चुनाव नियमों में मतपत्रों और मतपेटियों से संबंधित प्रावधान बरकरार रखे गए हैं।
दिलजीत दोसांझ का घर उड़ाने की धमकी

खालिस्तान नेशनल आर्मी नाम के संगठन ने पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का लुधियाना स्थित घर उड़ाने की धमकी दी है। दिलजीत हाल ही में अपने इवेंट से खालिस्तान समर्थकों को निकालने के बाद कट्टरपंथियों के टारगेट पर आए हैं। दिलजीत के अलावा लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर का ऑफिस में भी बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है। इस संबंध में धमकी भरी ई-मेल 25 मई की सुबह नगर निगम कमिश्नर और अन्य सरकारी आईडी पर भेजा गया है।
सुबह करीब 7:28 बजे आई ईमेल आईडी का विषय “B”0mb Blast – Mayor Office Ludhiana!” रखा गया है। ईमेल में धमाकों का समय भी निर्धारित किया गया है। दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमले की धमकी दी गई। इसके साथ ही रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर पर धमाके की चेतावनी दी है। हमलावरों ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि “कोई भी दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा, मारा जाएगा।” (पढ़ें पूरी खबर)
कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को चुनाव अफसर का नोटिस

मुक्तसर जिले के गिद्दड़वाहा में नगर कौंसिल चुनाव प्रचार थमने के बाद भी कथित रूप से प्रचार करने के मामले में पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को रिटर्निंग अफसर (RO) SDM कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता और शाम 5 बजे प्रचार बंद होने के नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। आरोप है कि प्रचार का समय समाप्त होने के बावजूद राजा वड़िंग ने गिदड़बाहा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां जारी रखीं।
हालांकि वड़िंग की मीडिया प्रभारी आयुषि ने कहा कि अभी तक उन्हें किसी तरह का आधिकारिक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। खबरों में ही सुना है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी अपना पक्ष स्पष्ट करेगी। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन पूरे मामले की वीडियो फुटेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा (पढ़ें पूरी खबर)

