पंजाब में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 681 पदों पर भर्ती: PSSSB के माध्यम से होगी, आज से ऑनलाइन आवेदन; जल्दी ही टेस्ट की तारीख – Mohali News

पंजाब में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 681 पदों पर भर्ती:  PSSSB के माध्यम से होगी, आज से ऑनलाइन आवेदन; जल्दी ही टेस्ट की तारीख – Mohali News


पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 681 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज (10 जुलाई) से शुरू हो रही है। यह भर्ती पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार PSSSB की आधिकारिक

.

सरकार ने भर्ती के लिए कुछ अनिवार्य शर्तें भी तय की हैं, ताकि विभाग को योग्य उम्मीदवार मिल सकें। ऐसे में कई फ्रेशर्स इस दौड़ से सीधे बाहर हो जाएंगे। सबसे बड़ी शर्त यह है कि फ्रेशर्स उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।

उम्मीदवार के लिए संबंधित ट्रेड में ITI के साथ कम से कम तीन साल का व्यावहारिक/शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य है। वहीं, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री धारकों के लिए कम से कम दो साल का अनुभव जरूरी रखा गया है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास CITS का सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। साथ ही आवेदक ने 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय पास किया होना चाहिए।

आयु सीमा और परीक्षा

भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *