जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत 23 मामलों में जब्त 2.229 किलो हेरोइन को किया पूरी तरह नष्ट। – Jalandhar News

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:  ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत 23 मामलों में जब्त 2.229 किलो हेरोइन को किया पूरी तरह नष्ट। – Jalandhar News




पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अपने “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न 23 आपराधिक मामलों में जब्त की गई कुल 2.229 किलोग्राम हेरोइन को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। यह कदम पंजाब पुलिस की राज्य से ड्रग्स के खात्मे और समाज को सुरक्षित व स्वस्थ बनाने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। पंजाब सरकार और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर राज्य को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान युद्ध नशियां विरुद्ध () के तहत एक बड़ा कदम उठाया है। कमिश्नरेट पुलिस की एक विशेष टीम की देखरेख में कानूनन रूप से तय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, विभिन्न मामलों में बरामद की गई भारी मात्रा में हेरोइन को डिस्पोज (नष्ट) कर दिया गया है।
हेरोइन की कुल मात्रा 2.229 किलोग्राम हुआ नष्ट पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, नष्ट की गई इस हेरोइन की कुल मात्रा 2.229 किलोग्राम थी। यह प्रतिबंधित नशीला पदार्थ पिछले कुछ समय के दौरान जालंधर के अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए 23 विभिन्न आपराधिक मामलों के तहत जब्त किया गया था। कोर्ट और ड्रग डिस्पोजल कमेटी के दिशा-निर्देशों के बाद इस पूरी खेप को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की कार्रवाई पूरी की गई, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके।
लोग अपने आस पास हो रही नशा तस्करी की सूचना दे इस अभियान के तहत पुलिस न केवल नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेज रही है, बल्कि उनके वित्तीय स्रोतों पर भी चोट कर रही है। जालंधर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आस-पास होने वाली किसी भी संदिग्ध नशा तस्करी की गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि एक सुरक्षित और नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *