पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत: परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए; अस्पताल प्रबंधन बोला-हार्ट अटैक से गई जान – Patiala News
पटियाला के फैक्ट्री एरिया स्थित मेहर अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका पटियाला के गांव झिल्ल की निवासी थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, महिला का इलाज काफी समय से मेहर अस्पताल में चल रहा था। ऑपरेशन के लिए उसे अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने मरीज की हालत सामान्य बताई थी, लेकिन कुछ समय बाद अचानक उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी दी गई। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। बाद में पुलिस के माध्यम से उन्हें महिला की मौत की सूचना मिली। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौत की परिजनों को दी तुरंत जानकारी मेहर अस्पताल के निदेशक ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में परिजनों को तुरंत जानकारी दे दी गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Source link

