गौरव भंडारी अटारी, तनेजा मजीठा के भाजपा इंचार्ज – Amritsar News

गौरव भंडारी अटारी, तनेजा मजीठा के भाजपा इंचार्ज – Amritsar News



अमृतसर| भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर हलकों में संगठनात्मक इंचार्जों की नियुक्तियां की है। हलका पूर्वी से भाजपा नेता गौरव भंडारी को पार्टी की तरफ से हलका अटारी, सतिंदर सिंह माकोवाल को हलका राजासांसी, निर्मल सिंह को अजनाला व मानव तनेजा को हलका मजीठा का इंचार्ज नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठनात्मक की गई है। इन नियुक्तियों के बाद वर्करों में भी खुशी की लहर है। वर्करों का कहना था कि अब पार्टी के टक्साली नेताओं को उनका बनता हक मिलना शुरु हुआ है। नव-नियुक्त हलका अटारी के इंचार्ज गौरव भंडारी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वह काम करेंगे। पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाई जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *