पंजाब में स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड गठित: जसकंवर सिंह जस्सा पट्टी बने चेयरमैन, 9 मेंबर नियुक्त, नोटिफिकेशन जारी – Chandigarh News
पंजाब में खेलों के विकास को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार ने स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड का गठन किया है। इसके तहत बोर्ड के चेयरमैन और 9 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। विभाग के विशेष मुख्य सचिव सरवजीत सिंह इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने इस नए बोर्ड की कमान तरनतारन के रहने वाले जसकंवर सिंह (जस्सा पट्टी) को सौंपी है, जिन्हें बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों से 9 अन्य प्रमुख चेहरों को बोर्ड में सदस्य (Members) के रूप में शामिल किया गया है।
अब नौ मेंबरों के बारे में जानिए जसकंवर सिंह (जस्सा पट्टी) – चेयरमैन (दीप एवेन्यू, तरनतारन) गगनदीप सिंह बराड़ – सदस्य (वीपीओ-गुमटी खुर्द, तहसील-जैतो, फरीदकोट) मनप्रीत सिंह – सदस्य (मास्टर कॉलोनी, तरनतारन) विक्की घनौर – सदस्य (गांव कपूरी, तहसील-राजपुरा, पटियाला) गुरकमलजीत सिंह (बिल्ला जोहल) – सदस्य (गांव जोहल नंगल, गुरदासपुर) अमनदीप सिंह – सदस्य (गांव बस्सी मरूफ, होशियारपुर) बुध सिंह धुल्लेता – सदस्य (धुल्लेता, तहसील-फिल्लौर, जालंधर) सोनिया अलंग – सदस्य (अर्बन एस्टेट फेज-2, दुगरी, लुधियाना) पवन शर्मा – सदस्य (वीपीओ-आहरू कलां, पटियाला) नवतेजदीप सिंह – सदस्य (वीपीओ-दलेके, तरनतारन)
Source link

