पंजाब में बिजली फॉल्ट पड़ा तो नहीं होगा ठीक: पंजाब में 21-22 जुलाई को बिजली कर्मचारियों की ‘सामूहिक छुट्टी’, पावरकॉम के कामकाज ठप होने से ब्लैकआउट का खतरा – Pathankot News

पंजाब में बिजली फॉल्ट पड़ा तो नहीं होगा ठीक:  पंजाब में 21-22 जुलाई को बिजली कर्मचारियों की ‘सामूहिक छुट्टी’, पावरकॉम के कामकाज ठप होने से ब्लैकआउट का खतरा – Pathankot News



पंजाब में 21-22 जुलाई को बिजली कर्मचारियों की ‘सामूहिक छुट्टी’।

पंजाब भर में 21-22 जुलाई को कर्मचारियों के काम पर न रहने से अगर कहीं ट्रांसफॉर्मर खराब होता है या बिजली सप्लाई में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो उसे ठीक करने में भारी देरी हो सकती है। इसके अलावा, बिजली बिल भरने या नया कनेक्शन लेने जैसे प्रशासनिक काम भी

.

दरअसल, राज्य भर के बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब की सभी प्रमुख बिजली यूनियनों और पेंशनर संगठनों के साझा मोर्चे ने 21 और 22 जुलाई 2026 को दो दिवसीय ‘सामूहिक छुट्टी’ (Mass Leave) पर जाने का आधिकारिक ऐलान किया है।

इस हड़ताल के कारण पूरे राज्य में सरकारी बिजली दफ्तरों से लेकर पावर ग्रिडों और सब-स्टेशनों तक का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इस दौरान बिजली बिल जमा केंद्र, शिकायत निवारण, फॉल्ट रिपेयरिंग, ग्रिड व सब-स्टेशन संचालन पूरी तरह ठप रखा जाएगा। जिससे आमजन की मुश्किलें बढ़नी लगभग तय हैं। बिजली दफ्तरों से लेकर थर्मल-हाइडल प्रोजेक्ट्स तक रहेगा असर कर्मचारी यूनियनों द्वारा जारी अपील के अनुसार, इस दो दिवसीय आंदोलन के तहत राज्य के सभी सब-डिवीजन, डिवीजन, सर्कल ऑफिस, ग्रिड सब-स्टेशन, थर्मल पावर प्लांट और हाइडल प्रोजेक्ट्स के कर्मचारी काम का बहिष्कार करेंगे।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार लंबे समय से बिजली मुलाजिमों और पेंशनरों की जायज मांगों को टाल रही है, जिसके चलते मजबूरी में यह सख्त कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने अपील की है कि कर्मचारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए सभी श्रेणी के कर्मचारी इस आंदोलन में भाग लें।

इन प्रमुख यूनियनों ने मिलाया हाथ

इस दो दिवसीय सामूहिक छुट्टी आंदोलन को पंजाब की लगभग सभी बड़ी यूनियनों का समर्थन प्राप्त है। इसमें पी.एस.डी.बी. एम्प्लॉइज ज्वाइंट फोरम, बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब, एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स, ग्रिड सब-स्टेशन एम्प्लॉइज यूनियन, पावरकॉम एंड ट्रांसको पेंशनर्स यूनियन, पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन (पटियाला), मुलाजिम यूनाईटेड ऑर्गनाइजेशन और अन्य युनियनें शामिल होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *