होशियापुर के पूर्व SHO नागरा दसूया कोर्ट में आज पेश: 1 दिन के पुलिस रिमांड बढ़ा; फिरौती और करप्शन का है आरोप – Hoshiarpur News

होशियापुर के पूर्व SHO नागरा दसूया कोर्ट में आज पेश:  1 दिन के पुलिस रिमांड बढ़ा; फिरौती और करप्शन का है आरोप – Hoshiarpur News




होशियारपुर के दसूया कोर्ट में आज SHO टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा को लगातार दूसरी बार पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, पेशी के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मीडिया में आई तस्वीरों में पुलिस की संदिग्ध भूमिका सामने आई है, जहां एक आरोपी को आम नियमों को दरकिनार कर वीआईपी ट्रीटमेंट और विशेष सुरक्षा का फायदा दिया जा रहा है। दसूया कोर्ट में दूसरी बार हुई पेशी विवादों में घिरे टांडा के पूर्व थाना प्रभारी (SHO) गुरिंदरजीत सिंह नागरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कानून व्यवस्था को संभालने का जिम्मा जिन हाथों में था, आज वे खुद कटघरे में खड़े हैं। आज उन्हें दसूया की अदालत में दूसरी बार पेश किया गया।
एक दिन का मिला रिमांड मामले की सुनवाई करते हुए माननीय अदालत ने पुलिस की अर्जी पर पूर्व SHO नागरा को एक और दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस उससे आगे की पूछताछ करेगी ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और सबूतों को सामने लाया जा सके। बता दें कि अमेरिकी एजेंसी FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत नागरा को एक परिवार से 4 करोड़ रुपए मांगने के आरोप में वॉन्टेड बनाया था। केस में नाम आने के बाद SHO को लाइन हाजिर भी किया गया था।
पुलिस जांच में नागरा के खाते में मिले 16 लाख का रिकॉर्ड पुलिस की जांच में नागरा के खाते में 16 लाख रुपए का रिकॉर्ड मिला। वहीं, फिरौती मांगने के भी सबूत सामने आए। FBI द्वारा चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में नागरा का नाम भी फिरौती मांगने में आया था। DIG नवीन सिंगला ने नागरा को लाइन हाजिर कर SP विनीत अहलावत को जांच सौंपी थी। जांच के बाद शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *