कपूरथला में LADC सिस्टम के खिलाफ वकीलों की भूख हड़ताल: दूसरे दिन 8 अधिवक्ता बैठे , बार प्रधान बोले- मांगे पूरी होने तक करेंगे संघर्ष – Kapurthala News

कपूरथला में LADC सिस्टम के खिलाफ वकीलों की भूख हड़ताल:  दूसरे दिन 8 अधिवक्ता बैठे , बार प्रधान बोले- मांगे पूरी होने तक करेंगे संघर्ष – Kapurthala News


लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) सिस्टम के विरोध में जिला बार एसोसिएशन कपूरथला का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को मरणव्रत/भूख हड़ताल के दूसरे दिन 8 अन्य वकील इस संघर्ष में शामिल हुए और धरना दिया। यह भूख हड़ताल सोमवार को जिला बार एसोसिएशन क

.

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली ने आंदोलन को लेकर रुख साफ करते हुए कहा कि LADC सिस्टम के खिलाफ यह संघर्ष पूरी दृढ़ता के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस जन-विरोधी और वकील समुदाय के हितों के खिलाफ बने सिस्टम को वापस नहीं लेती, तब तक यह भूख हड़ताल बिना रुके लगातार जारी रहेगी। यह आंदोलन अधिवक्ता समुदाय के अधिकारों और कानूनी पेशे की गरिमा की रक्षा के लिए शुरू किया गया है।

मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठे 8 अधिवक्ता

मंगलवार को आंदोलन की कड़ी में 8 वकीलों ने भूख हड़ताल की कमान संभाली। इनमें पूर्व सचिव एडवोकेट पीयूष मनचंदा, एडवोकेट हैरी शर्मा, एडवोकेट माधव पराशर, एडवोकेट राजवीर, एडवोकेट प्रिंस कौशल, एडवोकेट करणवीर वशिष्ठ, हामिश कुमार और अनमोलदीप सिंह शामिल रहे।

सोमवार से हुई थी मरणव्रत की शुरुआत

इससे पूर्व सोमवार को आंदोलन की शुरुआत करते हुए बार प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली, सचिव एडवोकेट अमनदीप सिंह, पूर्व प्रेस सचिव एडवोकेट टी.एस. ढिल्लों, एडवोकेट रणबीर रावत, पूर्व सचिव एडवोकेट हामिश कुमार, पूर्व सचिव एडवोकेट संदीप सिंह, एडवोकेट नवीन कपूर और एडवोकेट सुरिंदर कुमार खुद भूख हड़ताल पर बैठे थे।

वरिष्ठ वकीलों की मौजूदगी से मिला समर्थन

इस अवसर पर वकील समुदाय की एकजुटता साफ नजर आई। एडवोकेट जे.जे.एस. अरोड़ा, एडवोकेट राजबीर बावा, एडवोकेट संदीप सिंह वालिया, एडवोकेट आकाश कालिया, एडवोकेट एन.एस. नूर, एडवोकेट हामिश कुमार, एडवोकेट परमजीत सिंह लिधर, एडवोकेट एस.पी.एस. खिंडा, एडवोकेट माधव पराशर और एडवोकेट दर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *