दिल्ली कूच से पहले शंभू बॉर्डर पर सख्ती: किसानों ने बदली रणनीति: हरियाणा वाले दिल्ली जाएंगे, पंजाब वाले शंभू बॉर्डर पर जुटेंगे – Chandigarh News
अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में किसान आज आंदोलन के रास्ते पर उतर आए हैं। किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारी की थी, लेकिन शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और बैरिकेड्स के साथ जेसीबी मशीनें भी लगाई गई हैं, ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। इस बीच किसानों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब हरियाणा के किसान सीधे दिल्ली की ओर कूच करेंगे, जबकि पंजाब के राजपुरा क्षेत्र से आने वाले किसान शंभू बॉर्डर की ओर मार्च करेंगे। आंदोलन को लेकर शंभू बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
Source link

