चंडीगढ़ सुखना लेक से कसौली पहुंचाया जा रहा पानी: MIG-17 आग बुझाने में लगा, गर्मी और सूखी वनस्पति से फैली; सेक्टर-53 में भी फायर – Chandigarh News

चंडीगढ़ सुखना लेक से कसौली पहुंचाया जा रहा पानी:  MIG-17 आग बुझाने में लगा, गर्मी और सूखी वनस्पति से फैली; सेक्टर-53 में भी फायर – Chandigarh News



हिमाचल प्रदेश के कसौली की पहाड़ियों में जंगल की आग भड़क उठी है। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को वायुसेना का MIG-17 हेलिकॉप्टर भी आग बुझाने के अभियान

.

आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन और राहत एजेंसियां युद्धस्तर पर प्रयास कर रही हैं। राहत दलों को आग बुझाने के लिए सुखना लेक से लगातार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में फैली आग को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जंगल के बड़े हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा

अधिकारियों के अनुसार तेज गर्मी और सूखी वनस्पति के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर सोलन जिले के कसौली स्थित मनोन के जंगलों में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन जंगल के एक बड़े हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।

रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकती है आग

इस घटना पर वन विभाग (Forest Department) की टीम सक्रिय है। रिपोर्ट के अनुसार, दमकल और वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग तेजी से आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रही थी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों को डर है कि आग उनके घरों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकती है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-53 में भी लगी आग

इसी बीच चंडीगढ़ के सेक्टर-53 के जंगल क्षेत्र में भी आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। जंगल में लगी आग से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *