बरनाला के पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की खुदकुशी: घर में फंदा लगाया, पैसों के लेनदेन से थे परेशान; परिजनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी – Barnala News
बरनाला के पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने सोमवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह जिला संगरूर के धूरी क्षेत्र के एक कॉलोनाइजर के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर गहरे मानसिक तनाव में थे। मृतक के भाई ठेकेदार मलकीत सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी कॉलोनाइजर पिछले काफी समय से जग्गा सिंह के लाखों रुपए वापस करने में टालमटोल कर रहा था। परिवार लगातार अपने पैसे वापस मांगने की गुहार लगा रहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी इस दुखद घटना के बाद परिवार ने पुलिस को मामले की रिपोर्ट दी है। मलकीत सिंह मीता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज नहीं होता, तब तक वे जग्गा सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि न्याय के लिए आवश्यकता पड़ी, तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का दिया आश्वासन पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर दिए गए बयानों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व पार्षद जग्गा सिंह और उनके भाई मलकीत सिंह लंबे समय से इलाके के सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।
Source link

