मोगा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत,: 40-50 साल उम्र,पहचान न होने से पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव मोर्चरी में रखवाया – Moga News

मोगा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत,:  40-50 साल उम्र,पहचान न होने से पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव मोर्चरी में रखवाया – Moga News




मोगा के घल्लकलां रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र में उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद समाजसेवा सोसायटी के सहयोग से शव को मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जीआरपी चौकी प्रभारी नरेश कुमारी ने बताया कि मृतक के शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। किसी के पास जानकारी हो तो दें सूचना यदि इस अवधि में मृतक की पहचान हो जाती है, तो परिजनों को सूचित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद नियमानुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन या परिचित पिछले कुछ समय से लापता है, तो वे सिविल अस्पताल मोगा या रेलवे पुलिस चौकी से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *