लुधियाना में किशोरी का यौन शोषण: दोनों आरोपी रिश्ते में लगते हैं चाचा; झुग्गी में ले जाकर करते थे गलत काम – Ludhiana News

लुधियाना में किशोरी का यौन शोषण:  दोनों आरोपी रिश्ते में लगते हैं चाचा; झुग्गी में ले जाकर करते थे गलत काम – Ludhiana News




लुधियाना के संजय गांधी कॉलोनी इलाके में एक 12 साल की किशोरी के यौन शोषण का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार किशोरी का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की धाराएं जोड़ी जाएंगी। बहाने से बुलाकर बीड़ी-सिगरेट किशोरी से मंगवाते थे आरोपी पीड़िता की दादी ने बताया कि परिवार के सदस्य काम पर चले जाते हैं और बच्चे घर पर रहते हैं। आरोपी बच्चों को बहाने से अपने पास बुला लेते थे और उनसे सिगरेट-बीड़ी मंगवाते थे। आरोपियों की पहचान अनूप और सुंदय के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि आरोपी किशोरी को डरा-धमकाकर बाहर झुग्गियों की तरफ ले जाते थे और किसी को बताने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे। बीती रात परिवार को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई गई। कई दिनों से डरी-सहमी रहती थी किशोरी पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कई दिनों से डरी-सहमी रहती थी और अक्सर रोती थी। शक होने पर जब उन्होंने बेटी से बात की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिवार तुरंत पुलिस के पास पहुंचा। प्रशासन से बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग परिवार ने प्रशासन से बेटी को इंसाफ दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ले के लोग भी परिवार के समर्थन में थाने पहुंचे है। एसएचओ गगनदीप के मुताबिक किशोरी के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *