पति की पिटाई से तंग महिला ने की आत्महत्या: परिजनों से पति बोला- हार्टअटैक आया; तरनतारन पुलिस ने किया गिरफ्तार – tarn-taran News

पति की पिटाई से तंग महिला ने की आत्महत्या:  परिजनों से पति बोला- हार्टअटैक आया; तरनतारन पुलिस ने किया गिरफ्तार – tarn-taran News




पंजाब के तरनतारन जिले के सराय अमानत खान थाने की पुलिस ने एक महिला के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने पति की लगातार पिटाई से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को सुखदेव सिंह पुत्र अच्छर सिंह निवासी राजोके रोड अमरकोट ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके दामाद सरवन सिंह पुत्र सविंदर सिंह निवासी गंडीविंड ने उन्हें फोन पर सूचित किया था कि उनकी बेटी राजविंदर कौर की मौत हार्टअटैक से हुई है। पिता बोले- परेशान होकर लगाया फंदा सुखदेव सिंह ने दावा किया कि उनकी बेटी की मौत हार्टअटैक से नहीं हुई, बल्कि उसने अपने पति सरवन सिंह की पिटाई से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद मृतक महिला के पति सरवन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *