अमृतसर NCB ने फरार तस्कर पर रखा एक लाख इनाम: आरोपी हरमनजीत चला रहा था नेटवर्क, तरनतारन के सरपंच सहित 4 साथी गिरफ्तार – Amritsar News

अमृतसर NCB ने फरार तस्कर पर रखा एक लाख इनाम:  आरोपी हरमनजीत चला रहा था नेटवर्क, तरनतारन के सरपंच सहित 4 साथी गिरफ्तार – Amritsar News




नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की अमृतसर जोनल यूनिट ने 18 किलो ड्रग्स बरामदगी मामले में फरार मुख्य आरोपी हरमनजीत सिंह संधू की गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। एनसीबी ने बताया कि आरोपी के ठिकाने, गतिविधियों, संपर्क या उसे पनाह देने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जानकारी होने पर अमृतसर जोनल यूनिट के नंबर +91 8278201124 पर संपर्क करे। पुलिस संधू के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद संधू अपना मोबाइल ऑफ करके फरार है। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसको पनाह देने वाले तरनतारन के कलसियां गांव के सरपंच परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को ​गिरफ्तार किया है। पम्मा सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी का करीबा माना जाता है। हालांकि पार्टी ने इससे इनकार किया है। वह नशा रोकने वाली ग्राम रक्षा समिति से जुड़ा है। जानिए- कैसे हरमनजीत सिंह के नेटवर्क का हुआ खुलासा मुख्य आरोपी का साथी सरपंच पम्मा गि​रफ्तार जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि उसका करीबी सहयोगी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा, जो तरनतारन के कलसियां गांव का सरपंच है, उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांचकर्ताओं का दावा है कि पम्मा फरार आरोपी हरमनजीत को पनाह दे रहा था। हरमनजीत की SUV भी कलसियां गांव स्थित पम्मा के घर तक ट्रेस की गई थी। ड्रग्स रोकने वाली समिति का अध्यक्ष था पम्मा जांच एजेंसियों के अनुसार, पम्मा को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के करीब माना जाता है, हालांकि पार्टी ने उससे किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। यह भी बताया गया है कि पम्मा कलसियां गांव की ग्राम रक्षा समिति (VDC) से जुड़ा हुआ था। इस समिति का गठन सरकार ने ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत ड्रग तस्करी को रोकने के लिए किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *