कपूरथला-फर्श के नीचे मिला अवैध शराब का अंडरग्राउंड टैंक: 1000 लीटर क्षमता, पुलिस-एक्साइज विभाग की रेड; पाइपलाइन-टुल्लू पंप भी मिले – Kapurthala News

कपूरथला-फर्श के नीचे मिला अवैध शराब का अंडरग्राउंड टैंक:  1000 लीटर क्षमता, पुलिस-एक्साइज विभाग की रेड; पाइपलाइन-टुल्लू पंप भी मिले – Kapurthala News




कपूरथला जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गांव नवां पिंड भट्ठे में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण और आपूर्ति में संलिप्त एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया। छापेमारी के दौरान एक मकान के बेडरूम और बाथरूम के बीच बने कंक्रीट के फर्श के नीचे लगभग 1000 लीटर क्षमता का एक अंडरग्राउंड टैंक बरामद किया गया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला पाइपलाइन सिस्टम, टुल्लू पंप और 270 लीटर अवैध शराब अन्य उपकरण भी मिले। जिला आबकारी अधिकारी सुखजीत सिंह चहल ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) जालंधर जोन रंजीत सिंह और असिस्टेंट कमिश्नर (आबकारी) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के निर्देशों पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लंबे समय से अवैध शराब की कर रहे थे तस्करी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहा था। विभाग के अनुसार, इस तरह का अवैध कारोबार न केवल राजस्व की चोरी है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इस मामले में सुखजीत सिंह उर्फ जीती और अजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फगवाड़ा-कपूरथला के अफसरों ने चलाया अभियान जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में आबकारी इंस्पेक्टर सिमरनप्रीत सिंह (कपूरथला सर्कल), जतिंदरपाल सिंह (भुलत्थ सर्कल), सिमरनप्रीत सिंह (फगवाड़ा वेस्ट सर्कल), आबकारी पुलिस स्टाफ और स्थानीय पुलिस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए आगे भी इसी तरह सघन छापेमारी अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *