मानसा पुलिस की होटलों पर रेड, कई प्रेमी जोड़े पकड़े: कैफे की आड़ में चला रहे धंधा; पुलिस बोली-छात्राओं को कमरे देते थे – Mansa News

मानसा पुलिस की होटलों पर रेड, कई प्रेमी जोड़े पकड़े:  कैफे की आड़ में चला रहे धंधा; पुलिस बोली-छात्राओं को कमरे देते थे – Mansa News




मानसा पुलिस ने शहर में कैफे के नाम पर चल रहे कई होटलों पर छापेमारी की है। इस दौरान कई प्रेमी जोड़ों को हिरासत में लिया गया। पुलिस का दावा है कि ये होटल संचालक स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को भी कमरे उपलब्ध कराते थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। कितने जोड़ों को हिरासत में लिया गया है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। शहर में कैफे की आड़ में चल रहे कुछ होटलों द्वारा स्कूल और कॉलेज की छात्राओं सहित प्रेमी जोड़ों को कमरे उपलब्ध कराए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को लेकर शहरवासियों द्वारा मानसा पुलिस पर सवाल भी उठाए जा रहे थे। इन्हीं शिकायतों पर मानसा पुलिस ने आज शहर के कई कैफे और होटलों में छापेमारी की। मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि थाना सिटी-2 पुलिस को कचहरी रोड स्थित एक होटल के बारे में सूचना मिली थी। सूचना में कहा गया था कि होटल संचालक स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को कमरे दे रहे हैं। होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसके दौरान मौके से कई प्रेमी जोड़ों को हिरासत में लिया गया। डीएसपी गिल ने बताया कि मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *