मलेरकोटला में भाजपा संगठन का विस्तार: गुलशन BJP एससी मोर्चा के प्रधान-चौधरी उपाध्यक्ष बने; चुनाव से पहले नए पदाधिकारी घोषित – Malerkotla News
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मलेरकोटला जिला इकाई ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी जिला टीम का विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत कई नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। भाजपा के जिला अध्यक्ष जगत कथूरिया ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने गुलशन कुमार को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का जिला अध्यक्ष, संजीव चौधरी को जिला उपाध्यक्ष और ऋषभ गर्ग तथा राम धन सरोए को जिला सचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर कथूरिया ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और समाज सेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से पार्टी बनेगी सशक्त कथूरिया ने आगे कहा कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से जिला मलेरकोटला में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
Source link

