गोइंदवाल जेल में पिटाई से कैदी की मौत: डिप्टी सिक्योरिटी समेत तीन कर्मचारियों पर FIR, एसआईटी टीम- पुलिस कर रही जांच – tarn-taran News
तरनतारन की गोइंदवाल सेंट्रल जेल में एक कैदी की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में गोइंदवाल थाना पुलिस ने जेल के तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक कैदी की पहचान सरबजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी लालूघुमन के रूप में हुई है। पुलिस इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि जेल स्टाफ द्वारा सरबजीत सिंह की पिटाई की गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल अमृतसर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ की कार्रवाई मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब के वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर पता चला कि सरबजीत सिंह को डिप्टी सिक्योरिटी सुखपाल सिंह संधू, जेल वार्डर सुमनदीप सिंह और गनमैन वार्ड संदीप सिंह ने पीटा था। इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद सुखपाल सिंह संधू, सुमनदीप सिंह और संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link

